हैलो दोस्तों , स्वागत है आपका हमारे इस ब्लॉग में जिसका टाइटल है 'Surya Kumar Yadav IPL 2024' . सूर्य कुमार यादव एक उभरता हुआ सितारा है । भले ही उनका भारतीय टीम में परदार्पण बहुत ही लेट हुआ है परंतु इसके बावजूद इनकी जुझारू पारियाँ इनके जज्बे को बयां करती है कि ये किस तरह क्रिकेट से प्यार करते हैं । यह IPL इस बार कई मायनों मे दिलचस्प रहा , क्योंकि इस बार मुंबई इंडियंस का कप्तान रोहित शर्मा को नहीं बल्कि हार्दिक पंड्या को बनाया गया था । वैसे कप्तानी की कतार में में इनका भी नंबर था पर शायद ये हो ना सका । इस आईपीएल को Surya Kumar Yadav IPL 2024 कहना न्याययोचित ही है क्योंकि वह कुछ समय से अपनी खराब फार्म से भी गुजर रहे थे ओर इस आईपीएल में उन्होंने अपनी जुझारू फार्म के जरिए यह बता दिया कि उनमें बहुत दम खम बाकी है ।
 |
| Surya Kumar Yadav IPL 2024 |
Surya Kumar Yadav IPL 2024 record :
सूर्य कुमार यादव ने 2024 के IPL में कुल 11 मैचों में 345 रन बनाए । जो कि अगर कहा जाए तो बहुत अच्छा रिकार्ड है । परंतु 2023 में उनके बल्ले ने आग उगला था जिसमें उन्होंने कुल 16 मैचों में 605 रनों का योगदान दिया था । उनके कुछ कारणों से इस बार लेट बुलाया गया था , जिसका खामियाजा भी मुंबई इंडियंस को भुगतना पड़ा । 2024 में उन्होंने कुल 3 फिफ्टी तथा एक शतक भी लगाया जिसमें 102 नाट आउट उनका इस सीज़न का सर्वाधिक स्कोर है ।
सूर्यकुमार यादव एक राइट हैन्ड batsman हैं जो वक्त पड़ने पर खतरनाक ढंग से खेल कर सामने वाली टीम को परेशान करते हैं । यह अपने 360 डिग्री शॉट्स के लिए भी बहुत फेमस हैं । 'Surya Kumar Yadav IPL 2024' के इस ब्लॉग में हमने आपको उनकी कई पारियों के बारे में बताया । पर उनकी 103 की शतकीय पारी बहुत ही खास थी , इसमें उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ ये रन जड़े । एक समय 173 रनों का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस के 31 रनों पर 3 विकेट गिर चुके थे । पर सूर्य कुमार की जुझारू पारी के कारण मुंबई इंडियन ने यह मैच 7 विकेट से जीत लिया । ये 102 रन उन्होंने सिर्फ ओर सिर्फ 51 गेंदें खेल कर बनाए ।
फेमस फॉर 360 डिग्री शॉट्स :
सूर्य कुमार यादव अपने 360 डिग्री शॉट्स की वजह से पूरी दुनिया में जाने जाते हैं । बोलर भी सोचने को मजबूर हो जाता है कि सूर्य कुमार को बॉल डालें तो डालें कहाँ क्योंकि उन्हे किसी भी प्रकार की बॉल पर प्रहार करने में कोई भी हिचकिचाहट नहीं होती । कई बार इस प्रकार के शॉट्स खेलते हुए वो आउट भी हो जाते हैं , परंतु क्रिकेट अनिश्चिताओं का खेल है । वे अभी 34 वर्ष के हैं । उनकी अभी काफी क्रिकेट बाकी है । आशा करते हैं कि हम उनकी ऐसी ओर भी कई बड़ी पारियों को देखेंगें ।
निष्कर्ष :
यदि हम overall परफॉरमेंस के बारे में बात करें तो ये कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत कर दी है । आने वाली पीढ़ी बहुत ही जुझारू होगी क्योंकि भारतीय टीम में स्थान मिल पाना अपने आप में एक टेढ़ी खीर है । उनके दिमाग घुमाने वाले शॉट्स बहुत लोकप्रिय हो रहें है । यंग जनरेशन उन्हे कॉपी कर रही है । इन्हे देख कर लगता है कि इंडियन फ्यूचर बहुत ही ब्राइट है ।
दोस्तों, अब आप नीचे दिए गए लिंक से अपनी मनपसंद क्रिकेट सामग्री ऑर्डर कर सकते हैं ।
FAQs:
Que 1। सूर्य कुमार यादव का गाँव कौन सा है ?
Ans : उनका जन्म मुंबई में 14 September 1990 को हुआ । माता - पिता उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिले से हैं ।
Que 2. सूर्य कुमार यादव ने 2024 आईपीएल में कितने रन बनाए हैं ?
Ans : सूर्य कुमार यादव ने कुल 345 रनों का योगदान दिया है ।
Que 3. क्या सूर्य कुमार यादव गेंदबाजी करते हैं ?
Ans : आमतौर पर सूर्यकुमार यादव गेंदबाजी तो नहीं करते परंतु श्रीलंका के खिलाफ आखिरी T-20 मैच में आखिरी ओवर में खुद गेंदबाजी करके टीम की नैया पार लगाई थी ।
Que 4. सूर्य कुमार यादव का कौन सा शॉट सबसे अधिक लोकप्रिय है ?
Ans : उनका 360 डिग्री शॉट वर्ल्ड फेमस है ।
Que 5. सूर्य कुमार आईपीएल किस टीम की तरफ से खेलते हैं ?
Ans : सूर्य कुमार यादव मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हैं ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें